उदय भान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

Ads

उदय भान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

  •  
  • Publish Date - April 27, 2022 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने अपनी हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेता उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उदय भान को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ श्रुति चौधरी, राम किशन गुज्जर, जितेंद्र कुमार भारद्वाज और सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

उदय भान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं। वह कई बार विधायक भी रहे हैं। उन्होंने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है।

भाषा हक हक नरेश

नरेश