चेन्नई, 11 जुलाई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में अपने बेटे इनबनिधि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को यहां से लंदन रवाना हो गए। पार्टी ने यह जानकारी दी।
द्रमुक के प्रवासी भारतीय (एनआरआई) प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एक जिम्मेदार और स्नेही पिता के रूप में विपक्ष के नेता अपने बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए लंदन रवाना हुए हैं।’’
हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार उदयनिधि स्टालिन सुबह चेन्नई-दुबई-लंदन उड़ान से रवाना हुए।
सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि के पिता और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन तथा उनकी माता दुर्गा स्टालिन पहले ही इस समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिटेन पहुंच चुके हैं।
भाषा रवि कांत रवि कांत माधव
माधव