असम। असम के तिनसुकिया उग्रवादियों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मारे गए पांच लोगों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना गुरुवार रात आठ बजे की बताई जा रही है।
पढ़ें-ट्रैफिक हवलदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, शराबी युवक को बचाने के दौरान हादसा
हथियारों से लैस हमलावरों का एक समूह ढोला-सादिया पुल के करीब गांव में घुसकर पांच से छह लोगों को उनके घर से बाहर बुलाकर उन्हें ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे ले गए और उन्हें गोली मार दी। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम पुलिस के एडीजीपी मुकेश अग्रवाल ने कहा है कि हमले के पीछे उल्फा (आई) के उग्रवादियों का हाथ है।
पढ़ें- मप्र में बीजेपी के 177 प्रत्याशी तय, मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों का पत्ता साफ, देखिए लिस्ट
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की साथ ही आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हमले की निंदा की है।
वेब डेस्क, IBC24