भारत में बेरोजगारी दर पिछले ढाई साल के उच्चतम स्तर पर, CMIE ने जारी किए आंकड़े

Ads

भारत में बेरोजगारी दर पिछले ढाई साल के उच्चतम स्तर पर, CMIE ने जारी किए आंकड़े

  •  
  • Publish Date - March 6, 2019 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के लिए परेशानी भरी खबर सामने आई है। भारत में बेरोजगारी दर फरवरी महीने में बढ़कर ढाई साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार फरवरी 2019 में बेरोजगारी दर 7.2 फीसदी पहुंच गई। यह आंकड़ा सितंबर 2016 के बाद सबसे ज्यादा है। पिछले साल सितंबर में यह आंकड़ा 5.9 फीसदी था।

सीएमआईई की ओर से ये आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी दर में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब नौकरी तलाशने वालों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल फरवरी में 40.6 करोड़ लोग काम कर रहे थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा 40 करोड़ है।

यह भी पढ़ें : राफेल डील, सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार का बयान, चोरी हो गए गुप्त दस्तावेज 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव इसी साल मई में होने हैं। ऐसे में बेरोजगारी की यह समस्या मोदी सरकार के के लिए बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सीएमआईई का डेटा सरकार के पेश किए गए जॉबलेस डेटा से ज्यादा विश्वसनीय है। यह डेटा देशभर के हजारों परिवारों से लिए गए सर्वे के आधार पर तैयार किया जाता है।