पश्चिमी दिल्ली में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या की

Ads

पश्चिमी दिल्ली में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या की

  •  
  • Publish Date - February 18, 2022 / 03:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान विष्णु गार्डन इलाके के ऋतिक सूरी के तौर पर की गई है। पुलिस ने कहा कि सूरी अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार होकर रघुबीर नगर इलाके में अपने दोस्त के घर जाया करता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कुछ स्थानीय लोग उससे ईर्ष्या करने लगे और दुश्मनी पैदा हो गई जिसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ।” पुलिस ने कहा कि हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज किया गया है और अंशु (19) तथा बंटी (18) नामक युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

यश पवनेश

पवनेश