जयपुर में अज्ञात बदमाशों ने शोरूम से 15 लाख रुपये लूटे

Ads

जयपुर में अज्ञात बदमाशों ने शोरूम से 15 लाख रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - September 3, 2022 / 05:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

जयपुर, तीन सितंबर (भाषा) दो अज्ञात बदमाशों ने शनिवार को जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के एक लकड़ी के शोरूम से कथित तौर पर 15 लाख रुपये से अधिक की नकदी लूट ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार अपराधियों ने शोरूम के दो कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और 15.48 लाख रुपये नकद लूट लिए। पुलिस ने कहा कि बदमाश सीसीटीवी का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी ले गए।

पुलिस ने बताया, ‘घटना करणी विहार इलाके में एक्सप्रेस हाईवे के पास हुई, जहां बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और शोरूम में घुस गए। उन्होंने कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और नकदी लूट ली।’

आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।

भाषा पृथ्‍वी रंजन

रंजन