केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ब्रिटेन के बीच वैश्विक नवोन्मेष गठजोड़ संबंधी एमओयू को मंजूरी दी

Ads

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ब्रिटेन के बीच वैश्विक नवोन्मेष गठजोड़ संबंधी एमओयू को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 09:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 5 मई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ब्रिटेन के बीच वैश्विक नवोन्मेष गठजोड़ संबंधी सहमति पत्र (एमओयू) को बुधवार को पूर्वव्यापी प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस सहमति पत्र को पूर्वव्यापी प्रभाव से मंजूरी दी गई ।

सरकारी बयान के अनुसार, यह सहमति पत्र भारत के विदेश मंत्रालय तथा ब्रिटेन के वैश्विक नवोन्मेष गठजोड़ के राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय के बीच हुआ है ।

इसमें कहा गया है कि इस सहमति पत्र के माध्यम से भारत और ब्रिटेन ने वैश्विक नवोन्मेष गठजोड़ (जीआईपी) शुरू करने पर सहमति व्यक्त की ।

जीआईपी, भारतीय नवोन्मेषकर्ताओं को तीसरी दुनिया के देशों को नवाचार को बढ़ावा देने में सहयोग करेगा ।

भाषा दीपक दीपक शाहिद

शाहिद