महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

Ads

महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

  •  
  • Publish Date - September 18, 2023 / 07:42 PM IST,
    Updated On - September 18, 2023 / 07:42 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक ऐसे समय हुई जब ऐसी अटकलें है कि इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।

कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में शामिल बिंदुओं को लेकर कोई आधिकारिक पक्ष नहीं आया है।

संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सत्र में सरकार महिला आरक्षण विधेयक या अन्य महत्वपूर्ण विधेयक ला सकती है।

भाषा हक नेत्रपाल

नेत्रपाल