केंद्रीय गृह सचिव जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह सचिव जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह सचिव जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे
Modified Date: May 9, 2023 / 02:55 pm IST
Published Date: May 9, 2023 2:55 pm IST

श्रीनगर, नौ मई (भाषा) केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला कश्मीर में जी20 कार्य समूह की बैठक और वार्षिक अमरनाथ यात्रा से पहले मंगलवार को श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान हाल में पुंछ और राजौरी में सुरक्षा बलों पर हुए हमले पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

गुप्तचर ब्यूरो के निदेशक और जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह बैठक में शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ खुफिया और सुरक्षा बल के अधिकारी 22 से 24 मई तक होने वाले जी20 कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में गृह सचिव को जानकारी दे सकते हैं।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में