जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं, कोई कंपनी किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकतीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं, कोई कंपनी किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकतीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं, कोई कंपनी किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकतीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: December 25, 2020 8:03 am IST

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि जब तक नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं तब तक कोई कंपनी किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था जारी रहेगी और मंडियां बंद नहीं होंगी। राष्ट्रीय राजधानी के किशनगढ़ गांव में लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर किसान संगठन यह सोचते हैं कि नए कृषि कानूनों का कोई भी प्रावधान उनके हितों के खिलाफ है तो केंद्र सरकार इसपर चर्चा करने और खुले मन से विचार करने को तैयार है।

Read More: किसान आत्महत्या और मुआवजा को लेकर भाजपा विधायकों का सत्याग्रह, सीएम भूपेश बोले- किसान आंदोलन का समर्थन करें भाजपा विधायक

शाह ने कांग्रेस सहित विपक्ष पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि कानूनों के अन्य प्रावधानों के बारे में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष सरासर झूठ बोल रहा है। मैं फिर से दोहराता हूं कि एमएसपी जारी रहेगी और मंडियां कभी बंद नहीं होंगी। किसानों का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है।’’ शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014-19 के कार्यकाल में फसल पर डेढ़ गुना एमएसपी देने की वर्षों पुरानी मांग को लागू किया।

Read More: पाकिस्तान से लौटी गीता के लिए तेलंगाना से इंदौर पहुंचा एक परिवार, कहा- हो सकती है हमारी बेटी

गृह मंत्री ने किशनगढ़ गांव स्थित गोशाला में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में शिरकत की और कई राज्यों के किसानों के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई बातचीत को सुना। कार्यक्रम में शाह के साथ भाजपा के कई नेता शामिल हुए।

Read More: मोदी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली की सीमा पर बैठे लोगों के पास तर्क नहीं है इसलिए वो भाग रहे चर्चा से


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"