भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्री के साथ दोनों मंत्रियों के नाम हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशी कल नामांकन करेंगे।