नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर थीं। स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने के लिए निकलीं। लेकिन लखनऊ पुलिस ने चौराहे पर उनका काफिला रोक लिया।
पढ़ें- बाघ को ट्रैंकुलाइज कर पाएगा वन विभाग या फिर दोहराएगी साल 2011 जैसी
प्रियंका गांधी का आरोप है कि जब वो पैदल जाने लगीं उसी दौरान पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी भी की। बाद में पुलिस बैकफुट पर आ गई और उसने प्रियंका गांधी को दारापुरी के परिवार से मिलने की इजाजत दे दी।
पढ़ें- धमतरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा नए साल का जश्न
हालांकि प्रियंका एक स्कूटी पर जाती नजर आईं, जिस वक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का काफिला रोका गया तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें सड़क पर रोकने का कोई मतलब नहीं है। यह एसपीजी का नहीं बल्कि यूपी पुलिस का मुद्दा है।” मीडिया से मुखातिब प्रियंका ने पुलिस पर उन्हें अनावश्यक रूप से रोकने का आरोप लगाया।
पढ़ें- अमरकंटक, मैनपाट में बिछी बर्फ की चादर, 1 डिग्री बना है न्यूनतम तापम…
कवासी लखमा को धमकी