उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता
उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी की मौजूदगी में ली सदस्यता
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने राहुल गांधी को बड़ा नेता बताया है, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। इससे पहले इनके कांग्रेस में प्रवेश होने के अटकलें लगाई जा रही थी। उनके मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा है। मुंबई में कांग्रेस नेताओं ने उर्मिला मातोंडकर के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया। लेकिन इस बारे में किसी ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक उर्मिला के नाम पर पार्टी नेतृत्व काफी आगे बढ़ चुका है और जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय की घोषणा कर दी जाएगी।
पढ़ें-जहीर इक़बाल अपनी डेब्यू फ़िल्म नोटबुक में निभा रहे दोहरी भूमिका, दर्शकों ने ट्व…
बता दें कि मुंबई उत्तर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। हालांकि बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने वर्ष 2004 में पूर्व पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक को इस सीट से पराजित किया था। नाईक इस समय उत्तर प्रदेश के राज्यपाल हैं। नाईक को वर्ष 2009 में संजय निरूपम के हाथों फिर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वर्ष 2014 में भाजपा लहर में शेट्टी ने निरूपम को पराजित कर दिया। गौरतलब है कि उर्मिला मातोंडकर का नाम राजनीति के गलियारे में पिछले कुछ दिनों से चल रहा है, क्योंकि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एक प्रभावी उम्मीदवार चाहती है। उर्मिला ने मराठी फिल्म ‘जाकोल 1988’ से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
पढ़ें- बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का जन्मदिन, पीएम मोदी की हैं प्रशंसक,…
लोकसभा चुनाव से कई सिने अदाकारों ने अपने सियासी सफरनामे की शुरु कर दी है। मंगलवार को जयाप्रदा ने भाजपा में प्रवेश किया है। जया रामपुर से आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

Facebook


