उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्ध नगर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 17, 2021 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नोएडा, 17 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 54 के पास बुधवार की रात को तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक की पहचान अखिलेश दास के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अन्य सड़क हादसे में थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के पास मंगलवार को 32 वर्ष का पप्पू नामक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं मनीषा रवि कांत

मनीषा