उप्र : झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

Ads

उप्र : झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 13, 2023 / 01:34 PM IST,
    Updated On - April 13, 2023 / 02:58 PM IST

महराजगंज (उप्र), 13 अप्रैल (भाषा) जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा भैसी गांव में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की झुलसकर मौत हो गयी।

ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार को झोपड़ी में मच्छरों से बचाव के लिए आग जलाई गई थी। लेकिन झोपड़ी आग की चपेट में आ गई।

पुलिस ने कहा कि जैसे ही आग लगी, झोपड़ी की छत कौशिल्या (55) पर गिर गई, जो अंदर थी। उसे और जानवरों को बचाने के लिए उसका बेटा आशीष (34) भी अंदर गया और दोनों की मौत हो गई। ।

भटौली थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा