वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटी

वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटी

वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद दिल्ली लौटी
Modified Date: May 26, 2023 / 03:04 pm IST
Published Date: May 26, 2023 3:04 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) वैंकूवर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आया। एयरलाइन की तरफ से यह जानकारी दी गई।

उड़ान संख्या एआई185 का संचालन कर रहा बोइंग 777 विमान राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतर गया।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “26 मई 2023 को बोइंग777 विमान द्वारा संचालित दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई185 को रवानगी के कुछ समय बाद ही तकनीकी कारणों से दिल्ली लौटना पड़ा।”

एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह यात्रियों को सभी मदद उपलब्ध कराने के साथ ही उनके लिये वैकल्पिक इंतजाम कर रही है।

विमान में कितने यात्री सवार थे इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल सकी है।

भाषा

प्रशांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में