Vande Mataram Controversy News/Image Credit: AI
Vande Mataram Controversy News: नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को कथित रूप से रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कर्नाटक के मंगलुरु के उर्वा पुलिस थाने में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया कि ‘वंदे मातरम’ गायन के दौरान सोनिया गांधी ने बाधा डाली। पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘वंदे मातरम’ पूरा गाने से रोका। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक सभा के दौरान इसे लेकर सोनिया गांधी पर निशाना साधा।
बीजेपी यहीं नहीं रुकी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तस्वीरों और वीडियो के जरिए कांग्रेस को घेरा, जिस पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया।
वंदे मातरम के अपमान पर सियासत यहीं नहीं थमी छत्तीगढ़ में भी कांग्रेस और बीजेपी नेता इसे लेकर आमने-सामने हैं।
Vande Mataram Controversy News: दरअसल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनिया गांधी वंदे मातरम गायन के दौरान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और स्टाफ से कुछ बातचीत करते नजर आ रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोनिया दरअसल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थी। अब वीडियो की सच्चाई क्या है ये तो फिलहाल साफ नहीं है लेकिन इस पर सियासत जरूर गरमाती जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-