Vehicle Carrying Silver Accident: 600 किलो चांदी लेकर जा रही मिनी ट्रक सड़क हादसे का शिकार.. सवार सुरक्षा गार्ड की दर्दनाक मौत, जानें क्या हुआ 17.66 करोड़ रुपये कीमत के सिल्वर का

Ads

Vehicle Carrying 600 kg Silver Accident: पालघर में 600 किलो चांदी ले जा रही वैन हाईवे पर पलटी, हादसे में सुरक्षा गार्ड की मौत हुई।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 09:44 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 09:45 PM IST

Vehicle Carrying 600 kg Silver Accident || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • 17.66 करोड़ रुपये की 600 किलो चांदी ले जा रही वैन पलटी।
  • हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत, ड्राइवर घायल हुआ।
  • पुलिस ने चांदी और क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा घेरे में लिया।

पालघर: मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पालघर इलाके में करोड़ों रुपये की चांदी लेकर जा रही एक वैन फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक सुरक्षा गार्ड की हादसे में मौत हो गई है। (Vehicle Carrying 600 kg Silver Accident) घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने गाड़ी और उसमें रखे चांदी को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

600 किलो चांदी की ईटें, कीमत 17.66 करोड़ रुपये

जानकारी के अनुसार, वैन मुंबई से गुजरात जा रही थी। इसमें करीब 600 किलो चांदी की ईंटें थीं, जिनकी कीमत लगभग 17.66 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह चांदी मुंबई की नकौड़ा बुलियन कंपनी से गुजरात के वापी स्थित मोदी सन्स लिमिटेड भेजी जा रही थी। हादसे के बाद वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन का कुछ हिस्सा टूट गया, लेकिन चांदी की ईंटें वाहन के अंदर और आसपास ही पड़ी रहीं। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

पुलिस की निगरानी में क्षतिग्रस्त वाहन और चांदी को सुरक्षित हटाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल चांदी के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बसों के बीच टक्कर, एक की मौत

वहीं मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में गुरुवार को चार BEST बसों की टक्कर में एक बस कंडक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखर बाबूराव रावत के रूप में हुई है।यह हादसा अंबोली नाका के पास एसवी रोड पर हुआ। (Vehicle Carrying 600 kg Silver Accident) सड़क पर पेड़ गिरने के कारण ट्रैफिक जाम लगा था और तीन बसें लाइन में खड़ी थीं। तभी पीछे से आ रही एक दूसरी BEST बस ने खड़ी बसों को टक्कर मार दी। हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

जेईई, नीट परीक्षाओं में चयन के भ्रामक दावों पर दो कोचिंग संस्थानों पर लगा जुर्माना

मणिपुर: नगा और कुकी समुदाय के बंधक बनाए गए 31 लोगों को रिहा किया गया

उप्र:मितव्ययिता की मुहिम के तहत साइकिल, ई-रिक्शा और पैदल यात्रा पर जोर

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ‘मोदी का उपहार’, देश ‘चिंताजनक स्थिति’ में पहुंचा: शिवकुमार

ईंधन बचाने के प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इलेक्ट्रिक कार से किया सफर

ध्यान सुधार पर होना चाहिए: न्यायालय ने मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के दोषी की रिहाई को लेकर कहा

Q1. हादसा कहां हुआ था?

Ans: यह हादसा पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर हुआ था।

Q2. वैन में कितनी चांदी मौजूद थी?

Ans: वैन में करीब 600 किलो चांदी की ईंटें थीं, जिनकी कीमत 17.66 करोड़ रुपये थी।

Q3. हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

Ans: हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हुई, जबकि ड्राइवर को मामूली चोटें आईं।