उपराष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद किया

Ads

उपराष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद किया

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 10:44 AM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 10:44 AM IST

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद करते हुए शुक्रवार को कहा कि बुद्ध पूर्णिमा लोगों को दयालु बनाने, सद्भाव बढ़ाने और सभी के कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा देती है।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी दी गईं शिक्षाएं करुणा, अहिंसा तथा ज्ञान के मार्ग को प्रकाशित करती रहती हैं।

राधाकृष्णन ने कहा कि शांति, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा का उनका शाश्वत संदेश आज की दुनिया में भी अत्यंत प्रासंगिक बना हुआ है।

उन्होंने लिखा, ‘‘यह पवित्र दिन हमें दयालुता अपनाने, सद्भाव बढ़ाने और सभी के कल्याण के लिए काम करने की प्रेरणा दे।’’

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी