उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ऐसे हो गए धोखाधड़ी के शिकार……

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ऐसे हो गए धोखाधड़ी के शिकार......

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ऐसे हो गए धोखाधड़ी के शिकार……
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 29, 2017 12:02 pm IST

आपने ऐसी कई घटनाएं सुनी होगी जिसमें किसी आकर्षक विज्ञापन के लालच में आकर आम लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए होगें लेकिन आज हम आपको एक ऐसी घोखाधड़ी की घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसका शिकार देश के उपराष्ट्रपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू बने।

थप्पड़बाज कांग्रेस प्रभारी को महिला कांस्टेबल ने भी जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

आज राज्य सभा में अपने भाषण के दौरान नायडू ने एक ऐसी घटना के बारे में सदन की बताया जिसके बाद पूरे सदन में हंसी-ढिढौली होने लगी। वेंकैया नायडू ने बताया कि उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने टीवी पर एक एड देखा जिसमें कहा गया था कि इस दवा के 28 दिन सेवन से आपका वजन कम हो जाएगा। जिसके बाद मैने उसे आर्डर किया और उसके लिए रूपए भी चुकाए लेकिन जब इस मुझे उस दवाई की डिलेवरी मिली तो उसमें दवाई नहीं थी और लिखा था की असरदार दवाई के लिए आपको 1000 के ज्यादा रूपए और खर्च करने पढ़ेंगे। जिसके बाद मुझे धोखाधड़ी का शक हुआ और मैने मामले की शिकायत संबंधित विभाग को की जिसके बाद पता चला की वह कंपनी दिल्ली की नहीं बल्कि अमेरिका की है।

60 साल के बुजर्ग पड़ोसी ने 5 और 9 साल की बच्चियों से किया रेप

दरअसल आज राज्यसभा में सपा संसद नरेश अग्रवाल ने मिलावटी सामान पर सवाल करते हुए कहा कि आज कल हर चीज में मिलावट रहती है। इसी के साथ उन्होंने भ्रमक विज्ञापन का भी मुद्दा उठाया जिसके बाद संबंधित मंत्री रामविलास पासवान उनकी बातों को जवाब देते उससे पहले ही सभापति ने अपना अनुभव सदन के साथ साझा करते हुए इस घटना का जिक्र किया। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में