पूर्व भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, महापौर पद की दावेदार महिला पार्षद ने जारी किया क्लिप

पूर्व भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, महापौर पद की दावेदार महिला पार्षद ने जारी किया क्लिप

पूर्व भाजपा विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, महापौर पद की दावेदार महिला पार्षद ने जारी किया क्लिप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: February 26, 2020 1:34 pm IST

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेता का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे भाजपा प्रबंधन में खलबली मची हुई है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व विधायक ने वीडियो सामने आने के बाद राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि वीडियो एक महिला पार्षद ने वायरल किया है। बताया जा रहा है कि महिला पार्षद महापौर पद के लिए दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें महापौर उदम्मीदवार नहीं बनाया गया।

Read More: कवर्धा के बाद अब बिलासपुर के किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा- सरकार दें आत्महत्या की अनुमति

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता इस वायरल वीडियो में एक होटल के कमरे मे एक महिला के साथ निवस्त्र अवस्था में नजर आ रहे हैं। वहीं, चर्चा यह भी है कि नरेंद्र मेहता के इस वीडियो को भाजपा की महिला पार्षद ​नीला सोंस ने आईजी ऑफिस के बाहर से जारी किया है। इस वीडियो में नीला का दावा है कि उन्होंने ही यह स्टिंग कराया था ताकि मेहता के अनैतिक कार्यों से पर्दा उठ सके। एक साल पहले एसपी से इसकी शिकायत की थी और वीडियो क्लिप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी थी। उन्हीं में से किसी ने इसे वायरल किया होगा।

Read More: दिल्ली हिंसा: शहीद रतन लाल के परिवार को 1 करोड़ देगी केजरीवाल सरकार, एक सदस्य को नौकरी

इस महिला पार्षद पर वीडियो वायरल करने की आशंका
दरअसल ​नीला सोंस ने साल 2017 के मीरा-भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सामान्य सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने महापौर पद की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें महापौद पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया था। बताया गया कि भायंदर महानगरपालिका में इस बार महापौर सीट अनुसूचित जा​ति उम्मीदवार के लिए आरक्षित थी। इसके बाद नीला ने खुद को अनुसूचित जा​ति का बताते हुए महापौर पद के लिए दावेदारी की थी।

Read More: अब ऐसा क्या कर दिया सल्लू मिया ने कि बढ़ गई अक्षय कुमार की मुसीबतें, होली पर मच सकती है खलबली!

राजनीतिक सन्यास का ऐलान
वहीं, दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो जारी कर राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि वह नहीं चाहते कि पार्टी की छवि खराब हो और हमारे नेताओं को शर्मिंदा होना पड़े।

Read More: दिल्ली हिंसा पर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, DGP ने कहा लापरवाही पाए जाने पर होगी अधिकारियों पर कार्रवाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"