Virat Kohli 18 Years: किंग कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे.. गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस दोनों खास दिन में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज, जानें और भी रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। 18 साल बाद उनके नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Virat Kohli 18 Years: किंग कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल पूरे.. गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस दोनों खास दिन में शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज, जानें और भी रिकॉर्ड

Virat Kohli 18 Years in International Cricket || Image- ANI News File

Modified Date: August 18, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: August 18, 2026 10:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विराट के इंटरनेशनल डेब्यू के 18 साल
  • एक दशक में 20 हजार से ज्यादा रन
  • तीनों फॉर्मेट में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। आज उनके इंटरनेशनल डेब्यू के 18 साल पूरे हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू मैच में विराट ने 12 रन बनाए थे। (Virat Kohli 18 Years in International Cricket) इसके बाद उन्होंने ऐसा करियर बनाया, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार सफर में गिना जाता है। 2008 में विराट की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप जीता था। इसके बाद वह धीरे-धीरे भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल हो गए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

10 साल में 20 हजार इंटरनेशनल रन

विराट कोहली दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक दशक में 20 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। 2010 से 2019 के बीच उन्होंने 386 मैचों में 20,960 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 69 शतक निकले।

वनडे में 150+ रन की 5 पारियां

विराट ने वनडे क्रिकेट में गैर-ओपनर बल्लेबाज के तौर पर 150 या उससे ज्यादा रन की पांच पारियां खेली हैं। उनका वनडे में सबसे बड़ा स्कोर 183 रन है, जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2012 में बनाया था।

एक ही साल में तीनों बड़े ICC अवॉर्ड

2018 विराट के करियर का सबसे शानदार साल रहा। उन्होंने इस साल ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और ODI प्लेयर ऑफ द ईयर तीनों अवॉर्ड जीते। (Virat Kohli 18 Years in International Cricket) वह ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं। 2018 में विराट ने 37 मैचों में 2,735 रन और 11 शतक बनाए थे।

लगातार 10 वनडे पारियों में 995 रन

विराट ने लगातार 10 वनडे पारियों में 995 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और तीन अर्धशतक लगाए। इसी प्रदर्शन के दौरान वह सिर्फ 205 पारियों में 10 हजार वनडे रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर शतक

विराट कोहली ऐसे इकलौते भारतीय हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों मौकों पर अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया है। कोहली ने 15 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 114* रन जबकि 26 जनवरी 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 रन बनाये थे।

छह देशों के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक

विराट ने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक लगाए हैं। (Virat Kohli 18 Years in International Cricket) वह टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

IPL में 500+ रन वाले सबसे ज्यादा सीजन

विराट के नाम IPL में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 9 सीजन हैं। 2023 से 2026 तक उन्होंने लगातार चार सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाए। 2025 और 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के साथ उनकी टीम ने खिताब भी जीता।

T20 वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 35 मैचों में 1,292 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि T20 वर्ल्ड कप में जब भी विराट नाबाद रहे, भारत ने वह मुकाबला जीता। वह 8 बार नाबाद रहे हैं और इन पारियों में 464 रन बनाए हैं।

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन

वनडे और T20 वर्ल्ड कप तथा चैंपियंस ट्रॉफी जैसे ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में विराट ने कुल 3,834 रन बनाए हैं। (Virat Kohli 18 Years in International Cricket) यह इन प्रतियोगिताओं में किसी भी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन हैं।

सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर के 20 पुरस्कारों से आगे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

विराट के नाम कई और बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई और खास उपलब्धियां हैं। वह टेस्ट, वनडे और T20I तीनों फॉर्मेट में 900 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। (Virat Kohli 18 Years in International Cricket) इसके अलावा वह ICC लिमिटेड-ओवर टूर्नामेंट में 15 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। डेब्यू के 18 साल बाद भी विराट कोहली के रिकॉर्ड और बड़े मैचों में प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट की दुनिया के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown