Visakhapatnam Steel Plant Accident: स्टील प्लांट में मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई मजदूरों की जिंदगियां, अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग
Visakhapatnam Steel Plant Accident: स्टील प्लांट में मची अफरातफरी, देखते ही देखते खत्म हो गई कई मजदूरों की जिंदगियां, अंदर का मंजर देख कांप उठे लोग
Visakhapatnam Steel Plant Accident | Photo Credit: AI
- विजाग स्टील प्लांट हादसा
- 8 मजदूरों की मौत, कई घायल
- पीएम मोदी और सीएम द्रबाबू नायडू ने जताया दुख
विशाखापट्टनम: Visakhapatnam Steel Plant Accident आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक बड़ा हादसा हो गया। (Visakhapatnam Factory Accident) यहां एक स्टील प्लांट में 1600 डिग्री तापमान पर पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) मजदूरों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत (Steel Plant Worker Death) हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे प्लांट में अफरातफतरी मच गई।
Vizag Steel Plant Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (विजाग स्टील प्लांट) का है। जहां सोमवार को प्लांट में क्रेन की मदद से एक बड़े बकेट में पिघला हुआ लोहा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बकेट का संतुलन बिगड़ गया और उसमें भरा गर्म लोहा नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गया। घटना के बाद देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।
आंध्र प्रदेश | विशाखापट्टनम स्थित स्टील प्लांट में 1600 डिग्री तापमान पर पिघला हुआ लोहा (मोल्टन आयरन) मजदूरों के ऊपर गिरा। 8 मजदूरों की मौत हुई, कई घायल हैं। यह हादसा तब हुआ, जब क्रेन एक बड़े बकेट में पिघला लोहा लेकर दूसरे स्थान पर जा रही थी। pic.twitter.com/oQX3biFTFS
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 8, 2026
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय पिघला हुआ स्टील लगभग 1,600 डिग्री सेल्सियस के अत्यधिक तापमान पर था। वहीं इस घटना को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी संबंधित विभागों को राहत कार्य में समन्वय के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद
हादसे को लेकन पीएम मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स् पर इस घटना में जान गवाने वाले परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
Saddened by the mishap at the Visakhapatnam Steel Plant. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying that the injured recover at the earliest. The local authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF…
— PMO India (@PMOIndia) June 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: रोमांच वाला चुनाव, तीसरी सीट पर दांव!… बीजेपी-कांग्रेस के बीच आक्रामक हुई सियासी लड़ाई, क्या विपक्ष रोक पाएगा क्रॉस वोटिंग?
- Vande Bharat: सांसदों की बगावत, ममता की आफत! बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी खेला जारी, पार्टी में बगावती तेवर के बीच आखिर कितनी तैयार है दीदी?
- शह मात The Big Debate: ऐलानों में गुम वादे.. तारीखों में उलझी भर्ती! विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब, दावे के मुताबिक क्यों हो रही भर्ती में देरी?

Facebook


