वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल

वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल

वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने: राहुल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: November 3, 2020 5:24 am IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके।

उन्होंने राज्य में मंगलवार को प्रस्तावित दो जनसभाओं में उनकी ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों का भी उल्लेख किया।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोज़गारी, किसानों पर आपदा, कमज़ोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’

उन्होंने लोगों से अपील की, ‘‘ आज बिहार के कुछ ज़िलों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट ज़रूर दें ताकि आपकी पसंद की नयी सरकार बने।’’

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था।

आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Read More: कांग्रेस के पक्ष में होंगे 10 नवंबर के परिणाम, IBC24 से खास बातचीत में पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.