सांप के साथ शौर्य प्रदर्शन करना अधिकारी को पड़ा भारी, देखिए वीडियो

Ads

सांप के साथ शौर्य प्रदर्शन करना अधिकारी को पड़ा भारी, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - June 18, 2018 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

पश्चिम बंगाल। सांप के साथ शक्ति प्रदर्शन कितना भयवाह हो सकता है अधिकारी ने सोचा भी नहीं होगा .दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि जलचगुड़ी में बायकुनथपुर वन विभाग ने एक अजगर को पकड़ा था और गांव वालों के बीच अपना शौर्य प्रदर्शन करने रेंज अधिकारी संजय दत्ता  अजगर को लेकर करतब दिखाने लगे। 

 

 

जिसे देखकर स्थानीय लोग अधिकारी को घेर कर फोटो खींचने लगे लेकिन अचानक अजगर संजय दत्ता को जकड़ना शुरू कर दिया जिसे अधिकारी सामान्य ले रहे थे। लेकिन थोड़ी ही देर में पास खड़े साथी को ये अहसास हुआ कि अजगर अधिकारी की जान ले सकता है तो उसने बड़ी मुश्किल से उनके गर्दन को जकड़ते अजगर से दूर किया। बता दें की अजगर बड़ी चालाकी से अपना शिकार करता हैऔर एक बार अपने शिकार को जकड़ने के बाद सीधे निगल लेता है। 

 

वेब डेस्क IBC24