रायपुर। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वायरल वीडियो को बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। दरअसल ये वीडियो एक शादी समारोह का है। जिसमे दूल्हा दुल्हन के वरमाला की शूट है लेकिन इस वरमाला के बाद जो कुछ हुआ वो काफी रोचक है।
इस वीडियो के देखने से समझ आ रहा है की वरमाला की रस्म के दौरान जैसे ही दूल्हे के रिस्तेदार दूल्हे को गोद में ले लेते हैं। दुल्हन को वरमाला डालने में तकलीफ होती है उस दौरान दुल्हन के पीछे खड़ा एक शक्स उसे आ कर गोद में उठा लेता है। लेकिन जैसे ही दुल्हन वरमाला डालकर नीचे उतरती है पीछे पलट कर एक जोर का तमाचा उस व्यक्ति को लगाती है जिसने उसे गोद में उठा लिया था।
ये भी पढ़े –6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या, पुलिस ने महज 12 दिन में पेश किया चालान
इस वीडियो को आगे देखने पर और एक बात नज़र आ रही है दुल्हन से मार खाने के बाद वह आदमी स्टेज पर खड़ी एक रिश्तेदार महिला को चांटा मारता है और स्टेज से उतर जाता है.इस दौरान दूल्हे की स्थिति देखने लायक थी। साथ ही पास खड़े लोग दुल्हन के इस कृत्य को बहुत आश्चर्य से देख रहे थे।
वेब डेस्क IBC24