भारी बारिश के कारण 2 कार और ऑटो बह गए नाले में, देखिए वीडियो

Ads

भारी बारिश के कारण 2 कार और ऑटो बह गए नाले में, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 31, 2018 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

हल्द्वानी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में एक नाले में दो कार और एक ऑटो बह गए। ये घटना सोमवार की है। हालांकि कार के बह जाने से पहले ही उसमें सवार लोग बाहर निकल आए।

सोमवार की बारिश के दौरान हल्‍द्वानी का रकसिया नाला भी उफान पर आया गया। इससे दमुवाढूंगा के शिवपुरी में सरदार की कोठी के समीप स्थित शिव मंदिर के पास 2 कार और एक ऑटो ये नाला पार करते सिल्ट में फंस गए।

बहाव तेज होते देख चालक इनमें से बाहर निकल कर किनारे में आ गए। ऑटो को निकालने के लिए कई लोगों ने प्रयास भी किए, लेकिन वह असफल रहे। पानी के तेज बहाव के चलते यहां दो कारें और एक ऑटो बारिश के पानी में समा गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

देखिए वीडियो



वेब डेस्क, IBC24