ईदी नहीं मिली तो बिफर गई पाकिस्तानी बच्ची, मां को बताया नवाज और मरियम शरीफ !

Ads

ईदी नहीं मिली तो बिफर गई पाकिस्तानी बच्ची, मां को बताया नवाज और मरियम शरीफ !

  •  
  • Publish Date - August 23, 2018 / 12:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नई दिल्ली। एक पाकिस्तानी बच्ची का वीडियो भारत में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो ईद के मौके का है। जिसमें बच्ची घर आए महमानों द्वारा ईदी नहीं मिलने से नाराज है। वो अपनी नाराजगी  मां से जाहिर कर रही है, और कह रही है कि  आपने मेरा पैसा लूट लिया। 

पढ़ें- अटलजी को श्रद्धांजलि देने का विरोध करने वाले AIMIM के पार्षद को एक साल जेल

दरसअल,  वीडियो में बच्ची झूले पर बैठी दिख रही है। ईद पर घर आए महमानों की वजह से  घर काफी फैला हुआ है,  तो मां बच्ची से काम में हाथ बटाने के लिए मदद मांगती है। जिसपर बच्ची का जवाब आता है कि मां आप अपने बेटे से मदद लीजिए ना, क्योंकि लोग पैसे तो इसे ही दे रहे थे।  महमान सिर्फ छोटे भाई को ईदी देकर गए थे, जिससे वो काफी गुस्सा थी। जैसी मां बच्ची के पास पहुंचती हैं तो वो सामने सवाल खड़ा कर देती है कि मुझे ईदी क्यों नहीं दी गई?

पढ़ें- अटल की अस्थियां राजिम संगम में की गई विसर्जित, रमन समेत सभी मंत्री रहे मौजूद

जिपर बच्ची की मां जवाब देती है कि जब आप छोटी थी, तब आपको भी ईदी दी जाती थी। इसपर बच्ची का एक और सवाल, तो मेरा पैसा कहां है? मां जवाब देती है कि आपका पैसा मैंने इस्तेमाल कर लिया है। इसपर बच्ची का जवाब  आता है कि मां आप तो नवाज शरीफ, मरियम शरीफ हो गई हो। जैसे उन्होंने पाकिस्तान का पैसा लूटा वैसे आपने मेरा पैसा लूट लिया।

वेब डेस्क, IBC24