मैं, राहुल और प्रियंका इस्तीफा देने के लिए तैयार, CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी: ANI सूत्र
मैं, राहुल और प्रियंका इस्तीफा देने के लिए तैयार, CWC की बैठक में बोलीं सोनिया गांधी! we all three are ready to resign says sonia gandhi
नई दिल्ली: Soniya Gandhi on CWC meeting पांच राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पार्टी ने आज कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई थी। इस दौरान जहां चुनावी राज्यों में हुई हार पर चर्चा हुई तो वहीं जी 23 के सदस्यों ने शिर्ष नेतृत्व में बदलाव का मुद्दा उठाया। बैठक के दौरान CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पार्टी को लगता है तो हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
we all three are ready to resign सोनिया गांधी यहां अपने अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हम तीनों इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस कार्य समिति ने सोनिया गांधी के इस्तीफे की पेशकश को नकार दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से अधिक समय तक चली। बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए।
Read More: छत्तीसगढ़ः सात दिन पहले ही होली मनाते है इस गांव के लोग, जानिए क्या है वजह
इसमें ‘जी 23’ समूह के नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हुए। वरिष्ठ नेता ए के एंटनी कोविड 19 से संक्रमित होने के कारण बैठक में मौजूद नहीं हो सके। इस महत्वपूर्ण बैठक से एक दिन पहले मीडिया के एक हिस्से में खबर आई थी कि गांधी परिवार पार्टी के पदों से इस्तीफे की पेशकश कर सकता है, हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से इस खबर का खंडन करते हुए इसे ‘गलत एवं शरारतपूर्ण’ करार दिया था। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष ने इस्तीफे की पेशकश की है।
Read More: कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, CWC की बैठक में लिया गया फैसला
राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग
बता दें कि इस बैठक से पहले, गहलोत, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार और कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा कि आज के समय में राहुल गांधी देश के इकलौते नेता हैं, जो पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कर रहे हैं।
Read More: खुशखबरी! कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोत्तरी, एरियर को लेकर भी आया बड़ा अपडेट
https://twitter.com/ANI/status/1503036434303045632

Facebook


