नई दिल्ली। समय तेजी से बदल रहा है और इस बदलाव में देश की बेटियां नया इतिहास लिख रही हैं. हर क्षेत्र में बेटियां अपने परचम लहरा कर देश को गौरवान्वित कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली शुभांगी स्वरुप भारतीय नौसेना में पायलट के तौर पर पहली बार स्थायी कमिशन दिया गया है। शुभांगी इसके साथ ही नेवी की पहली महिला पायलट बन गई हैं। बुधवार को केरल के कन्नूर में इंडियन नेवल अकेडमी की पासिंग आउट परेड में शुभांगी स्वरूप भी शामिल हुईं।
किम जोंग के सेना अधिकारी महिला सैनिकों से करते हैं रेप, भागने पर जेल
नौसेना में महिलाओं को पायलट के तौर पर शामिल करने की मंजूरी 2015 में दी गई थी और वे टोही विमानों में तैनात हो सकती हैं. शुभांगी बचपन से ही नौसेना में शामिल होना चाहती थी. इसके अलावा नयी दिल्ली की आस्था सेगल, पुड्डूचेरी की रूपा ए और केरल की शक्ति माया एस को नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है।
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे आर्मी स्कूल
चारों महिलाओं ने कल एक कार्यक्रम में एझीमाला नौसेना अकादमी में नेवल ओरियन्टेशन कोर्स पास करने के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।शुभांगी स्वरूप ने कहा कि मुझे मालूम है कि यह सिर्फ एक रोमांचक अवसर नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है. शुभांगी के पिता ज्ञान स्वरूप भारतीय नौसेना में कमांडर हैं।
अर्जुन सिंह, IBC24