राजस्थान में मौसम रहा शुष्क, आने वाले दिनों में तापमान बढने की संभावना
राजस्थान में मौसम रहा शुष्क, आने वाले दिनों में तापमान बढने की संभावना
जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहा वहीं सीकर जिले का फतेहपुर 3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार शनिवार सुबह करौली में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, दौसा में 4.6 डिग्री, राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चूरू में 5.6 डिग्री और लूणकरणसर में 5.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, डबोक में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6.7 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, नागौर में 7.1 डिग्री, वनस्थली में 7.3 डिग्री और राजधानी जयपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
भाषा कुंज शोभना
शोभना

Facebook


