पश्चिम बंगाल सरकार ने 1,23,675 जलपक्षियों को रिकार्ड में दर्ज किया

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने 1,23,675 जलपक्षियों को रिकार्ड में दर्ज किया

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 12:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

कोलकाता, तीन फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल वन विभाग ने हाल ही में किए गए एक अध्ययन में 1,23,675 जलपक्षियों को रिकार्ड में दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुख्य वन्यजीव वार्डन वी के यादव ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि इस साल 12 जनवरी से दो फरवरी के बीच पश्चिम बंगाल के 54 विभिन्न स्थानों पर यह अध्ययन किया गया।

यादव ने कहा कि अध्ययन के दौरान 65 से अधिक प्रजातियों (के जल पक्षियों) को रिकार्ड में दर्ज किया गया और इस कार्य में वन विभाग के कर्मचारी, पक्षी प्रेमी और गैर सरकारी संगठनों के आठ सौ से अधिक लोग शामिल हुए।

वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि केवल तीन सप्ताह में 54 आर्द्रभूमि में जलपक्षियों को रिकार्ड में दर्ज किया गया, जो कि एक उल्लेखनीय कार्य है।

भाषा यश सुभाष

सुभाष