पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा से कहा: रथ यात्रा की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से करें संपर्क

Ads

पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा से कहा: रथ यात्रा की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से करें संपर्क

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 02:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

कोलकाता, तीन फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहा कि वह ‘रथ यात्रा’ की अनुमति के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

भाजपा ने चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन तैयार करने के लिए फरवरी और मार्च में ‘रथ यात्रा’ निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा पांच खंडों में होगी और राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगी।

भाजपा ने एक फरवरी को राज्य के मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय को पत्र लिखकर ‘रथ यात्रा’ की जानकारी दी थी और कहा था कि इसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देना है ताकि प्रशासन इसके शांतिपूर्ण तरीके से संचालन में सहयोग के लिए अपनी तैयारियां कर सके।

सरकार ने प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी को लिखे एक पत्र कहा कि पार्टी संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था संभालने वाले स्थानीय अधिकारियों से अनुमति के लिए संपर्क करे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने फरवरी और मार्च महीने में ’रथ यात्रा’ के रूप में राज्य भर में शांतिपूर्ण तरीके से राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया है।

राज्य में अप्रैल-महीने में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है और इससे ठीक पहले ही भाजपा की योजना रथ यात्रा निकालने की है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश