West Bengal Illegal Toll Closed: इस भाजपा शासित प्रदेश में बंद होंगे सभी अवैध टोल नाके और बैरिकैड.. वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

West Bengal Illegal Toll Closed Latest News: पश्चिम बंगाल सरकार ने अवैध टोल गेट और बैरिकेड हटाने के आदेश जारी कर वाहन मालिकों को राहत दी।

West Bengal Illegal Toll Closed: इस भाजपा शासित प्रदेश में बंद होंगे सभी अवैध टोल नाके और बैरिकैड.. वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

West Bengal Illegal Toll Closed Latest News || AI Generated File

Modified Date: May 13, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 13, 2026 3:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में सभी अवैध टोल गेट हटाने के निर्देश जारी हुए।
  • मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
  • वाहन चालकों को अवैध वसूली से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद।

कोलकाता: सुवेंदु अधिकारी की अगुवाई में पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद राज्य प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्यभर में बिना सरकारी अनुमति चल रहे सभी टोल गेट, ड्रॉप गेट और बैरिकेड्स को बंद करने के निर्देश दिए हैं। (West Bengal Illegal Toll Closed Latest News) मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध टोल वसूली केंद्रों की पहचान कर उन्हें तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसे अवैध वसूली केंद्र दोबारा न बनें, इस पर भी नजर रखने को कहा गया है। मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य के सभी वैध और अवैध टोल केंद्रों की सूची तैयार कर 15 मई दोपहर 12 बजे तक अंडर सेक्रेटरी को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Image

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से बने मुख्य सचिव

मुख्य सचिव बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा प्रशासनिक फैसला माना जा रहा है। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर राज्य में विवाद भी शुरू हो गया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज कुमार अग्रवाल पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे।

विपक्षी दलों ने सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी की चुनावी जीत के बाद उन्हें “इनाम” के तौर पर मुख्य सचिव बनाया गया है। सौगात रॉय ने कहा कि चुनाव कराने वाले अधिकारी को तुरंत मुख्य सचिव बनाना कई सवाल खड़े करता है और सरकार को इस पर सफाई देनी चाहिए। (West Bengal Illegal Toll Closed Latest News) वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने भी इस नियुक्ति की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “बीजेपी-ईसी के ‘चोर बाजार’ में जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बता दें कि, 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल करते हुए 294 सदस्यीय विधानसभा में 206 सीटें जीतीं। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही राज्य में टीएमसी का 15 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown