West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख तय, जानिए पूरा शेड्यूल

West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है।

West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख तय, जानिए पूरा शेड्यूल

West Bengal Rajya Sabha By Election 2026/Photo Creadit: Ai Image

Modified Date: July 6, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: July 6, 2026 1:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होगा
  • मतदान और मतगणना दोनों 24 जुलाई को ही होंगे
  • नामांकन की अंतिम तिथि 14 जुलाई, जबकि 17 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे

नई दिल्ली। West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। 24 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती भी उसी दिन होगी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली बड़ी हार के बाद तीन सांसदों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चक बराइक ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही सीटें खाली थी। तीनों सीटों पर कार्यकाल अगस्त 2029 तक बाकी है।

जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम

West Bengal Rajya Sabha By Election 2026 7 जुलाई को मंगलवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। 14 जुलाई (मंगलवार) को नॉमिनेशन की लास्ट डेट होगी। वहीं, 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।। 24 जुलाई (शुक्रवार) को 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होंगे। इसके बाद 24 जुलाई को ही शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती होगी। 27 जुलाई को चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.