चेन्नई में लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा

चेन्नई में लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा

चेन्नई में लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा
Modified Date: June 11, 2023 / 02:24 pm IST
Published Date: June 11, 2023 11:59 am IST

चेन्नई, 11 जून (भाषा) तमिलनाडु में तिरुवल्लूर जा रही लोकल ट्रेन के एक डिब्बे का पहिया रविवार को पटरी से उतर गया। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां चेन्नई सेंट्रल से रवाना हुई इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) के आखिरी डिब्बे का पहिया बेसिन ब्रिज जंक्शन के पास पटरी से उतर गया।

अधिकारियों ने कहा कि प्रभावित बोगी को अलग कर दिया गया है और मरम्मत कार्य जारी है।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।