पटियाला: I speak thoughtfully विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। राजनीति दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए पटियाला पहुंचे हैं। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया।
Read More: लड़कियों को कैसे करें इंप्रेस? मॉडल दे रही कोचिंग, 30000 रुपए है एक घंटे का चार्ज
I speak thoughtfully चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे बारे में एक चीज़ समझ लीजिए मैं जब भी मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं। मुझे सिखाया गया है कि जब भी बोलो तो सच बोलो झूठ नहीं बोलो। मैं इस स्टेज से झूठे वादे नहीं करूंगा।
Read More: 87 साल की महिला से 30 वर्षीय सफाईकर्मी ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
आज नेता आते हैं तो कहते हैं कि हमारी सरकार आएगी तो हम ड्रग्स के ख़िलाफ इंस्टीट्यूट खोलेंगे। 2013 में मैं जब पंजाब आया था तब मैंने कहा था कि पंजाब के युवाओं के लिए सबसे बड़ा ख़तरा ड्रग्स है। BJP व अकाली दल ने कहा कि राहुल गांधी बकवास कर रहा है।
कोरोना के समय मैंने कहा हिंदुस्तान को भयंकर चोट लगने वाली है, लाखों लोग मरने जा रहे हैं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर को तैयार रखो। इसका मज़ाक उड़ाया गया। उसी वक़्त PM कहते हैं थाली बजाओ। थाली बजाने के बाद कहते हैं अब मोबाईल फोन की लाइट चमकाओ।
Read More: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार लोगों की मौत
#WATCH मेरे बारे में एक चीज़ समझ लीजिए मैं जब भी मुंह खोलता हूं सोच समझ कर बोलता हूं। मुझे सिखाया गया है कि जब भी बोलो तो सच बोलो झूठ नहीं बोलो। मैं इस स्टेज से झूठे वादे नहीं करूंगा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पटियाला, पंजाब pic.twitter.com/iH378krCp4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2022