ज्योतिषी’ को मुख्यमंत्री का ओएसडी पद क्यों चाहिए: कांग्रेस सांसद सेंथिल

Ads

ज्योतिषी’ को मुख्यमंत्री का ओएसडी पद क्यों चाहिए: कांग्रेस सांसद सेंथिल

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 05:41 PM IST

चेन्नई, 12 मई (भाषा) कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार द्वारा ‘‘एक ज्योतिषी’’ को विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को सवाल खड़े किये।

पूर्व आईएएस अधिकारी सेंथिल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उस पत्र की प्रति साझा की, जिसमें कथित तौर पर रिक्की राधन पंडित वेत्रिवेल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किए जाने की बात कही गई है।

तिरुवल्लुवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सेंथिल ने लिखा, ‘‘मेरी समझ से परे है। आखिर एक ज्योतिषी को ओएसडी पद की क्या जरूरत है? क्या कोई समझा सकता है?’’

बारह मई को लिखा गया यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

भाषा सुरेश पवनेश

पवनेश