पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन सुबह छह बजे से ही सड़कों पर रहूंगा: राज्यपाल बोस

Ads

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दिन सुबह छह बजे से ही सड़कों पर रहूंगा: राज्यपाल बोस

  •  
  • Publish Date - March 16, 2024 / 03:03 PM IST,
    Updated On - March 16, 2024 / 03:03 PM IST

कोलकाता, 16 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने आगामी आम चुनाव में सजग रहने की प्रतिबद्धता जताते हुए राज्य में हिंसा और भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है।

बोस ने चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन से ही मैदान में मौजूद रहने का इरादा जाहिर किया। उन्होंने आम लोगों की सेवा करने के प्रति अपने समर्पण पर जोर दिया और मतदान के दिन सुबह छह बजे से ही सड़कों पर उतरने की अपनी योजना पर प्रकाश डाला।

बोस ने बताया कि चुनाव के लिए उनकी दो मुख्य प्राथमिकताएं हिंसा और भ्रष्टाचार को ख़त्म करना हैं। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मैं चुनाव के पहले दिन से ही मैदान में रहूंगा। मेरी दो प्राथमिकताएं होंगी कि चुनाव के दौरान कोई हिंसा और भ्रष्टाचार न हो। मैं दूसरों के जागने से पहले सुबह छह बजे से ही सड़कों पर मौजूद रहूंगा।’’

पिछले साल के पंचायत चुनाव के दौरान अपने रुख का उल्लेख करते हुए बोस ने राजनीतिक हिंसा के प्रति अपने कड़े विरोध को दोहराया।

भाषा अमित देवेंद्र

देवेंद्र