आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, सरकार के एजेंडे में कई अहम बिल शामिल

आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, सरकार के एजेंडे में कई अहम बिल शामिल

आज से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, सरकार के एजेंडे में कई अहम बिल शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 18, 2019 1:25 am IST

नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो हरा है। 13 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सरकार के एजेंडे में कई बिल शामिल है। फिलहाल संसद में 43 विधेयक लंबित पड़े हैं, जिसमें से 35 विधेयक को सरकार इस सत्र में पारित कराना चाहती है।

Read More: 40 के फार्मूले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विवाद, रोके गए 200 से ज्यादा मंडल अध्यक्षों के नाम

सबसे ज्यादा जोर नागरिकता संशोधन विधेयक को पास कराने पर होगा। बिल में मुस्लिम आबादी बहुल पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आकर रह रहे गैर मुस्लिम आप्रवासियों के लिए भारतीय नागरिकता लेना आसान हो जाएगा।

Read More: धान के अवैध परिवहन पर कार्रवाई जारी, 15 वाहनों सहित 1 हजार क्विंटल धान जब्त

इस सत्र में सरकार राम मंदिर को लेकर बनने वाले ट्रस्ट के लिए भी बिल लाने वाली है। एनआरसी को भी देश भर में लागू करने को लेकर बहस हो सकती है। इस दौरान किसानों की समस्या, आर्थिक मंदी, जेएनयू में हंगामा और कश्मीर के नेताओं की हिरासत के मामले में विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Read More: ट्रिपल आई टी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल, सोमवार को पहुंचेगी नवा रायपुर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9EOg0PFPwek” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"