नोएडा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

नोएडा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत

नोएडा में अलग-अलग हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: November 13, 2022 9:32 pm IST

नोएडा, 13 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ओमवती (65) नामक महिला की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में अमित कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गया ।

उन्होंने बताया कि उपचार के लिए उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में