कर्नाटक में महिला ने दो बच्चों की हत्या के बाद अपनी जान दे दी

Ads

कर्नाटक में महिला ने दो बच्चों की हत्या के बाद अपनी जान दे दी

  •  
  • Publish Date - November 1, 2025 / 07:47 PM IST,
    Updated On - November 1, 2025 / 07:47 PM IST

मैसुरु, एक नवंबर (भाषा) कर्नाटक के मैसूरु जिले में शनिवार सुबह एक महिला ने अपने दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के पेरियापटना तालुका के बेट्टाडापुरा में हुई।

पुलिस के अनुसार, 20-वर्षीय अरबिया भानु ने अपनी दो बेटियों का कथित तौर पर गला काट दिया और उसके बाद खुद भी जान दे दी। इसमें एक बच्ची की उम्र डेढ़ साल थी, जबकि दूसरी बच्ची का जन्म 10 दिन पहले ही हुआ था।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला का पति बेंगलुरु के एक मॉल में काम करता है, जबकि वह बच्चों के साथ बेट्टाडापुरा स्थित अपने घर पर थी।

पुलिस ने आशंका जताई है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

सुरेश