महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

Ads

महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 09:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के जुडा गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार महिला कथित तौर पर अपनी बेटी के एक युवक के साथ चले जाने से सदमे में थी।

पुलिस उपाधीक्षक कुशाल चोरड़िया ने बताया कि इस संबंध में युवक कैफ (19) को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवती बालिग है और दोनों की बीच प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि युवक बृहस्पतिवार तड़के युवती को ले गया था, जिसके बाद युवती की मां समरी (50) ने सदमे में जहर खा लिया। उनकी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, अंतिम संस्कार शनिवार को किया जायेगा।

भाषा कुंज पृथ्वी शोभना

शोभना