महिला ने दामाद ने साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

महिला ने दामाद ने साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 28, 2022 / 02:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

बाड़मेर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में बीती रात एक महिला ने अपने दामाद के साथ फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सास और दामाद के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है।

एक ग्रामीण पुलिस थाना के अधिकारी पर्वत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में भेजा।

थानाधिकारी बताया कि मामले की जांच में प्राथमिक दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतकों की पहचान होताराम भील (25) और दरिया (38) के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को युवक और उसकी सास बिना किसी को बताए घर से रवाना हो गए और गांव से 30 किलोमीटर दूर बाड़मेर-मुनाबाव मार्ग पर एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होने बताया कि दोनों ने एक ही कपड़े से फांसी का फंदा लगाया।

भाषा सं कुंज

मनीषा संतोष

संतोष