चंबा में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत

Ads

चंबा में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 01:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

शिमला, 19 जुलाई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को हुए भूस्खलन के बाद एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बेटा लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सुभद्रा देवी के रूप में हुई है, जबकि उसका पति फंगू राम और उनका बेटा तेज सिंह अभी भी लापता है।

अधिकारी ने बताया कि चंबा एसडीएम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह चंबा के भरमौर रोड पर दुनाली में भूस्खलन के कारण खाई में गिरी कार में तीन लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सुभद्रा का शव बरामद कर लिया गया है, लेकिन उसका पति और बेटा अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश