The mystery of the minor's death was solved
लातेहार (झारखंड)। महिला मरीजों ने लातेहार के मुख्य चिकित्साधिकारी (सिविल सर्जन) डॉक्टर हरेनचंद महतो पर अल्ट्रासाउंड के बहाने दो किशोरियों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 〈 >>*IBC24 News Channel केWhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिएयहां Click करें*<< 〉
यह भी पढ़ें: महापौर चुने जाने के बाद पार्षदों में MIC सदस्य बनने की होड़, सभापति के लिए भी शुरू हुई जोड़-तोड़
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी पर आरोप है कि वह अपने निजी आवास पर अल्ट्रासाउंड के बहाने युवतियों के संग अश्लील हरकत किया करते थे।
महिला थाना की प्रभारी सुनीता कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के विरुद्ध दो अलग-अलग युवतियों ने आवेदन देकर अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि युवतियों की शिकायत के बाद सिविल सर्जन के खिलाफ पोस्को एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में कांड संख्या 19/2022 दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: पहले बच्चे के साथ किया कुकर्म, फिर कर दी हत्या, शव को आंगन में दफनाया, पुलिस भी देखकर हैरान
कुमारी ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि उक्त चिकित्सक के खिलाफ डीआईजी पलामू और उपायुक्त लातेहार को भी शिकायत दी गयी है।