बड़ी राहत : ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

बड़ी राहत : ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान : Women will get a confirmed seat in train

बड़ी राहत : ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Women will get a confirmed seat in the train

Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: September 16, 2022 4:08 pm IST

नई दिल्ली। Women will get a confirmed seat in train: भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद अब महिलाओं को ट्रेन में सीट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महिलाओं को ध्यान रखते हुए बड़ा ऐलान किया। जिसके अनुसार बस और मेट्रो ट्रेन की तरह भारतीय रेलवे भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करेगा।

यह भी पढ़ेंः गंगा किनारे काला चश्मा पहनना पड़ा भारी, साधु-संत ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

Women will get a confirmed seat in train : ट्रेन में अक्सर सीट को लेकर मारामारी होती है। वहीं कई बार तो यात्रियों की सफर ही छूट जाती है। सीट नहीं मिलने से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। इसे ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए सीट रिजर्व की गई है। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है। रेल मंत्री ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए कहा कि ट्रेनों में महिलाओं की सहूल‍ियत के ल‍िए भारतीय रेलवे ने रिजर्व बर्थ न‍िर्धार‍ित करने समेत कई सुविधाएं शुरू की हैं।

यह भी पढ़ेंः पीएम के जन्मदिन पर लॉन्च होगी 56 इंच की थाली, जीत सकते है साढ़े 8 लाख रूपए और ट्रिप, बस करना होगा ये काम

रेल मंत्री ने कहा कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मह‍लिओं के लिए स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेंगी। राजधानी एक्‍सप्रेस, गरीब रथ और दूरंतो समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी में छह बर्थ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

यह भी पढ़ेंः Ladies Washroom के बाहर लग गई पैपराजी की भीड़, जोर-जोर से चिल्लाने लगी एक्ट्रेस, देखिए वायरल वीडियो

 

Women will get a confirmed seat in train : ट्रेन के प्रत्‍येक स्लीपर कोच में छह लोअर बर्थ, 3 टियर एसी कोच में चार से पांच लोअर बर्थ और 2 टियर एसी में तीन से चार लोअर बर्थ सीन‍यिर स‍टिजन, 45 वर्ष या इससे ज्‍यादा उम्र की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इससे महिलाओं को ट्रेन में सफर के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

और भी है बड़ी खबरें…


लेखक के बारे में