‘कट्टरपंथ’ के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान, UN को 10 लाख हस्ताक्षर भेजने का लक्ष्य

Ads

'कट्टरपंथ' के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान, UN को 10 लाख हस्ताक्षर भेजने का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 07:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

अलीगढ़। विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख पेशेवरों तथा पूर्व नौकरशाहों के एक संगठन ने दक्षिणपंथी राजनीति, क्षेत्रवादी राजनीतिक हितों और धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के कारण पैदा हो रहे खतरों के खिलाफ विश्वव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

पढ़ें-  बड़ा फैसला, इस राज्य में 30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्क…

इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एण्ड रिफॉम्र्स (आईएमपीएआर) ने ‘कट्टरपंथ’ के खिलाफ अभियान के तहत 10 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का लक्ष्य रखा है।

पढ़ें- किसानों के खातों में अगले माह डाले जाएंगे 2000 रुपए, सूची में ऐसे देख सकते हैं अपना नाम

संगठन के अध्यक्ष एमजे खान ने कहा कि अभियान के तहत हस्ताक्षर एकत्र होने के बाद उन्हें संयुक्त राष्ट्र भेजा जाएगा। बुधवार को पांच महाद्वीपों में इस मुहिम की डिजिटल तरीके से शुरुआत की गयी।

पढ़ें- ट्रक में छुपकर कश्मीर जा रहे थे आतंकी, चेकिंग के दौ…

आईएमपीएआर के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय शांति एवं वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देने वाले इस अभियान की हिन्दुस्तान से शुरुआत होना बेहद महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया के चार महान धर्मों की जन्मस्थली है और यहां दुनिया में मुसलमानों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है। लिहाजा दुनिया में आतंकवाद और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ भारत से आवाज उठना अहम बात है।