नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) वियतनाम की राजधानी हनोई में आयोजित एक कार्यक्रम में योग गुरु नवदीप जोशी को ‘अंतरराष्ट्रीय योग विभूषण अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
बयान के मुताबिक, जोशी को नादयोग एवं प्राकृतिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वियतनाम ओलंपिक समिति के सदस्य चोंग लोई ने यह पुरस्कार प्रदान किया। लोई को वियतनाम योग फेडरेशन का अध्यक्ष भी चुना गया।
इसमें कहा गया है कि हनोई शहर में ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ’ द्वारा एसकेएम योग एवं योग सॉन्ग खोई के सहयोग से आयोजित योग के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्वामीनारायण आश्रम-ऋषिकेश के परमाध्यक्ष स्वामी सुनील भगत, योगपीस जयपुर के संस्थापक योग गुरू ढाकाराम, डॉ निशा जोशी, डॉ आर.एस डबास सहित अन्य योग साधकों एवं विशेषज्ञों को भी ‘योग रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव