नई दिल्ली । हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी (Guruwar Vrat Ke Niyam) भगवान को समर्पित है और गुरुवार का दिन बृहस्पति देव का होता है। शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति देव भगवान विष्णु का ही रूप हैं और मान्यता है गुरुवार को भगवान की पूजा-अर्चना व उपवास (Thrusday Fasting Rule) करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। लेकिन गुरुवार (Thrusday Ke Upay) के दिन कुछ कामों को न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ऐसा करने से घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। 〈 >>*IBC24 News Channel के WHATSAPP ग्रुप से जुड़ने के लिए यहांCLICK करें*<< 〉
ऐसा माना जाता है गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और कहा जाता है की इससे संपत्ति और संपन्नता सुख में कमी आती है।
इस दिन कपड़े धोना वर्जित माना जाता है।
गुरुवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान, आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई धारदार वस्तु जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।
इस दिन पौछा लगाना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से गुरु ग्रह अशुभ होता है जिससे व्यक्ति को भाग्य का साथ नहीं मिलता।